महुदा इंटर महाविद्यालय की निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक, आंदोलन पर चर्चा

Apr 08, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

महुदा इंटर महाविद्यालय की निगरानी समिति की बैठक में शासी निकाय द्वारा पूर्व में दी गई मांगों पर विचार न करने के कारण आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पिछले तीन महीने में केवल एक मांग को स्वीकार किया गया, जबकि अन्य मांगें अनसुलझी हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

महुदा इंटर महाविद्यालय की निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक, आंदोलन पर चर्चा

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर महाविद्यालय निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को महुदा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सचिव को पूर्व में दी गई मांगों पर विचार नहीं करने पर आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई। इस संबंध में निगरानी समिति के सदस्य सह अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निष्पादन हेतु आंदोलन कर नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया था। उस समय शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सिर्फ एक मांग मान लिया गया था तथा बाकी आठ मांगों को जल्द पूरा करने का अश्वासन दिया था।

परंतु तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शासी निकाय के अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जल्द बैठक कर कॉलेज की विभिन्न समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा निगरानी समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मौके पर प्रदीप महतो, अब्दुल समद अंसारी, किशुन महतो, नरेश महतो, भोला प्रमाणिक, शाहीद हसनैन गुड्डु आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।