ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमहिला समिति ने किया कंबल और दिवाली किट का वितरण

महिला समिति ने किया कंबल और दिवाली किट का वितरण

झरिया वरीय संवाददाता। ठंड के मौसम को देखते हुए बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल के निर्देश पर बस्ताकोला मुस्कान महिला समिति के द्वारा शनिवार को...

महिला समिति ने किया कंबल और दिवाली किट का वितरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 12 Nov 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया वरीय संवाददाता। ठंड के मौसम को देखते हुए बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल के निर्देश पर बस्ताकोला मुस्कान महिला समिति के द्वारा शनिवार को कोइरीबांध स्टेशन के पास भुइंया बस्ती मे 50 गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। साथ दीपावली के अवसर पर सभी को दीया, तेल एवं मिठाई का पैकेट भी वितरण किया गया। इस दौरान मुस्कान महिला समिति की अध्यक्ष राजश्री राय एवं पुष्पा सिंह ने सभी को दीपावली की बधाई दी। मौके पर मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, कुंदन मोदक, संजीव सिंह, अमन यादव उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें