जैन मंदिर में शुरू हुआ सिद्ध चक्र महामंडल विधान

Feb 25, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

श्री दिगंबर जैन मंदिर, कतरास रोड, मटकुरिया में महायज्ञ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। यह यज्ञ सिद्धों की आराधना का महत्वपूर्ण विधान है, जो अगले आठ दिनों तक चलेगा। पहले दिन दीप प्रज्वलन और घट यात्रा का आयोजन किया गया। अंतिम दिन महायज्ञ एवं प्रसाद वितरण होगा।

जैन मंदिर में शुरू हुआ सिद्ध चक्र महामंडल विधान

श्री दिगंबर जैन मंदिर, कतरास रोड, मटकुरिया में मंगलवार से महायज्ञ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। मंदिर कमेटी के संजय जैन ने बताया कि यह यज्ञ सिद्धों की आराधना का महत्वपूर्ण विधान है एवं प्रतिदिन इस विधान में चार-पांच घंटे पूजा आराधना की जाती है, जो अगले आठ दिनों तक चलेगी। बताया कि अंतिम दिन महायज्ञ एवं प्रसाद वितरण होगा। मंगलवार को अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। इसके बाद महिलाओं की टोली ने घट यात्रा निकाली, जो दिगंबर जैन मंदिर होते हुए एसपी जैन के आवास स्थित कुंए से जल लेकर घट में भरकर विधानमंडल की शुद्धि की गई।

घट यात्रा में पुष्पा, मीना, बबिता जैन, तृप्ति, बबीता, संजय, मनोज जैन, रानी, उक्ति, सोनू जैन, प्रीति, सिम्मी, वंदना, ललिता, मिली जैन, स्वयंलता, पूनम, गीता, रश्मि, आर्यन जैन, सोमा, बबीता, सुषमा, सरिता, श्वेता, स्वाति, ज्योति, पूनम जैन शामिल थीं। मंदिर परिसर में किया गया ध्वजारोहण मंदिर परिसर में संदीप, शुभम, अरिहंत जैन ने ध्वजारोहण किया। इसमें गीता, मेघा जैन शामिल रहीं। अनुष्ठान के दौरान शांतिधारा में मनोज मनीष जैन हुए। वहीं विधान में बैठने वाले अरुण जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, सत्येंद्र जैन, संजय जैन, मनीष जैन, चक्रेश जैन, अमित जैन, अरविंद जैन, सजल संजय जैन, उत्सव मनोज जैन, एसपी जैन अमित जैन आरोही उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।