महुदा क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से की गई भोलेनाथ की पूजा अर्चना
महाशिवरात्रि के अवसर पर महुदा क्षेत्र में विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिपूर्वक की गई। श्रद्धालुओं ने जल, पुष्प और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की। शिवशक्ति धाम में मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें झूले और हवन कार्यक्रम शामिल थे। संध्या को भगवान शिव की बरात निकली और रात में शिव विवाह का आयोजन होगा।

महुदा, प्रतिनिधि । महाशिवरात्री के अवसर पर रविवार को महुदा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयो में भगवान भोले शंकर एवं माता पार्वती की पुजा अर्चना विधि विंधान से की गयी। श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव एवं पार्वती माता को जल, पुष्प एवं बेलपत्र चढ़ाकर पुजा अर्चना की गयी। महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम, महुदा बाजार, लालबंगला, मुरलीडीह, नागदा, तेलमच्चो, लोहापट्टी आदि स्थानों के शिव मंदिरो में पुजा अर्चना करने के लिए प्रातः से ही श्रद्धालुओ की भारी भीड़ लगी हुई थी। महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम में इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। मेला में दर्जनों प्रकार की दुकान लगी थी।
बच्चो के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झुले लगाये गये है। सोलह आना समिति कांड्रा की ओर से हवन किया गया जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन कार्यक्रम संध्या तक चला। संध्या समय भगवान शिव की बरात गाजे बाजे के साथ निकली जो मंदिर प्रांगण से महुदा मोड़ तक गयी। बराती में बैंड बाजा के साथ साथ श्रद्धालु रंग बिरंगे पोषाक एवं मुंह में मुखौठा पहने हुए झुमते गाते हुए चल रहे थे। बरात वहां से नाचते गाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। रात में शिवमंदिरो में शिव विवाह कार्यक्रम होगा। रात्री में भक्ति जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोलह आना समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा,लाली भद्रा, शंकर महतो, रमेश राय, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, पंसस सुभाष चन्द्र महतो, धुरन हरि, सुधीर महतो, फनीलाल महतो, दिनेश प्रसाद महतो, कालीपद महतो, मटुक मिश्रा, दुखित मिश्रा,राजेन्द्र महतो, योगेंद्र सिंह, सोमर महतो, काशीनाथ मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



