प्रेम नाथ मंदिर से निकली शिव बरात

Feb 16, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

महाशिवरात्रि के अवसर पर चासनाला में भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। प्रेम नाथ मंदिर में अखंड हरि कीर्तन हुआ और महा आरती के बाद भव्य शिव बरात निकाली गई। पाथरडीह थाना के अनीश्वर नाथ महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक और शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने महा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

प्रेम नाथ मंदिर से निकली शिव बरात

चासनाला, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर पाथरडीह सुदामडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चासनाला केके गेट स्थित प्रेम नाथ मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम में महा आरती के बाद भव्य शिव बरात निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। वहीं पाथरडीह थाना स्थित अनीश्वर नाथ महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान थाना प्रभारी अंशु झा अपनी पत्नी के साथ बैठे। जहां पर रुद्राभिषेक के बाद शृंगार पूजा की गई। रात्रि में विधिवत शिव पार्वती विवाह कराया गया।

महा भंडारा में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।