फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादमधुबन थाना के अभियुक्त विजय कुमार पासवान के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को पुलिस ने उसके घर पर चिपकाया। विजय कुमार पासवान वर्तमान में फरार है और उसे 14 जुलाई 2026 से पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।

मधुबन थाना कांड संख्या 02/25 के प्राथमिक अभियुक्त विजय कुमार पासवान के विरुद्ध न्यायालय धनबाद द्वारा निर्गत इश्तेहार को मधुबन पुलिस ने गुरुवार को उसके घर पर चिपका कर तामिला कराया। बताया गया कि अभियुक्त वर्तमान में फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर मधुबन थाना के सहायक अवर निरीक्षक चमन कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार के माध्यम से विजय कुमार पासवान को 14 जुलाई 2026 से पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


