Dhanbad News: श्रद्धा के साथ मनाई गई मां मनसा की पूजा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां मनसा की पूजा श्रद्धा के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर देवी से मन्नत मांगी। पंडितों ने विधिवात पूजा कराई। माहौल में पूर्व मुखिया संतोष महतो और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। बलि दी गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Dhanbad News: सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को मां मनसा की पूजा-अर्चना श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ की गई। नगरीकला, छोटानागरी, तिलाटांड़, बैजकारटांड़, तेतुलियाटांड़ आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर सर्पों की देवी मां मनसा से मन्नत मांगी। पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। शुक्रवार को नहाय-खाय और शनिवार को उपवास के बाद रविवार को मां की प्रतिमा की पूजा कर बलि दी गई तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया संतोष महतो, पंसस अमृत कुमार रवानी, नंदलाल रवानी, मनोज महतो, सत्यनारायण महतो, गोविंद ठाकुर, निरंजन रवानी, हलधर महतो, घलतु रवानी, गणेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।


