निरसा में प्रेमी-प्रेमिका और मंगेतर ने खाया जहर
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के चलते तीन युवाओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की। प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर ने जहर पी लिया। घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है।

धनबाद, संवाददाता। जिले के निरसा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग ने ऐसा मोड़ लिया कि तीन युवाओं ने मंगलवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना सोमवार की दोपहर की है। घटना के बाद इलाज के लिए तीनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद तीनों को भर्ती कर लिया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों नाबालिग हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग था। इस बीच परिजनों ने किसी अन्य युवक से लड़की की शादी तय कर दी, जो लड़की को मंजूर नहीं था।
लड़की ने सोमवार को अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद जब लड़का घर लौटा तो वह बेहद परेशान था और लगातार रो रहा था। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि लड़की ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की है। इससे पहले कि घरवाले कुछ समझ पाते, लड़के ने भी घर में रखा फिनाइल पी लिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद उस युवक (मंगेतर) ने भी फिनाइल पी लिया, जिससे लड़की की शादी तय हुई थी। इस तरह एक ही घटना से जुड़े तीन लोगों ने जान देने की कोशिश की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि मंगेतर मंगलवार की सुबह अस्पताल से चला गया। उसका कहना था कि उसने तनाव में फिनाइल पी लिया। प्रेमी और प्रेमिका अभी भी इलाजरत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


