ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझारखंड में विकास के नाम पर लूट: खीरू महतो

झारखंड में विकास के नाम पर लूट: खीरू महतो

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पूरी तरह से जनविरोधी एवं दलित विरोधी है। विकास योजनाओें के नाम पर सिर्फ लूट हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत...

झारखंड में विकास के नाम पर लूट: खीरू महतो
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 26 Sep 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद संवाददाता

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पूरी तरह से जनविरोधी एवं दलित विरोधी है। विकास योजनाओें के नाम पर सिर्फ लूट हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यहां मगही एवं भोजपुरी बोलने वाले लोग झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं, इसकी मैं पुरजोर निंदा करता हूं। जनता से अपील करता हूं कि आनेवाले चुनाव में इसका जवाब सरकार को जरूर दे। उक्त बातें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने शनिवार को गांधी सेवा सदन में कही।

उन्होंने ने कहा कि झारखंड बनने से पूर्व यह बिहार राज्य था। अब अलग होने से टीका-टिप्पणी कर मुख्यमंत्री अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, मैं पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत कर नेताओं के विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। इसके लिए मुझे जितनी मेहनत करनी पड़े, मैं करूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो ने कहा कि झारखंड में सबसे बड़ी समस्या विस्थापन की है। पार्टी इन समस्याओं को लेकर आंदोलन का रूपरेखा बना रही है। आनेवाले समय में इस समस्या को लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन करेगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी शिरकत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो के धनबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, संचालन महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। मौके पर मुन्ना सिन्हा, धनलाल दुबे, उचित महतो, अरविंद राय, हाजी हसीब खान, पार्वती देवी, रामदेव सिंह चंद्रवंशी, गीता देवी, अनिता देवी, सदस्य सुभाष राय, केके तिवारी, भगवान दास शर्मा, रामचंद्र जायसवाल, अशोक सिंह, स्मृतिकांत सिंह, शंकर विद्यार्थी, साधु पासवान, राजू कुमार पांडे, टोनी सिंह, सकलदेव, शंकर चौरसिया, कामेश्वर यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें