कतरासगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत

Mar 14, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चालक और गार्ड का स्वागत किया गया। रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा ने उनका अभिनंदन किया और यात्रियों में मिठाइयां बांटी। उन्होंने इस ट्रेन के ठहराव को क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा में सुविधा और राजस्व में वृद्धि का सकारात्मक कदम बताया।

कतरासगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत

कतरास, प्रतिनिधि। कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चालक और गार्ड का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा ने ट्रेन के चालक व गार्ड को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा यात्रियों के बीच मिठाइयां बांटी गयी। राजेंद्र प्रसाद राजा ने केंद्र सरकार द्वारा नई ट्रेन के परिचालन का स्वागत करते हुए कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का कतरासगढ़ स्टेशन पर ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे कतरास स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग यहां अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग करते रहे हैं और इस दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है।

इस मौके पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा के अलावा शौकत खान, उमेश ऋषि, दिनेश जेठवा, दामोदर प्रसाद, परवेज इकबाल, संजय महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, संजय खंडेलवाल, राजकुमार पासवान और जटल रविदास सहित कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।