Dhanbad News: चांदमारी मार्ग मार्ग काटने पर रोका आउटसोर्सिंग का काम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: बस्ताकोला आउटसोर्सिंग परियोजना द्वारा विक्ट्री से चांदमारी जाने वाले मुख्य मार्ग को डोजर से काटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने काम रोकने की मांग की और प्रबंधन से एक वैकल्पिक रास्ता बनाने का आश्वासन मांगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और काम फिर से शुरू हुआ।

Dhanbad News: चांदमारी मार्ग मार्ग काटने पर रोका आउटसोर्सिंग का काम

Dhanbad News: बस्ताकोला आउटसोर्सिंग परियोजना द्वारा रविवार को विक्ट्री से चांदमारी जाने वाले मुख्य मार्ग को डोजर से काट दिए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आउटसोर्सिंग का काम पूरी तरह बंद करा दिया। परियोजना के विस्तारीकरण के तहत पश्चिमी छोर पर चल रहे इस कटाव से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से वे बस्ताकोला श्मशान घाट पहुंचते हैं और पानी के टैंकर भी इसी रास्ते से आते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रबंधन पहले दूसरा रास्ता बनाए, तभी कटाव का काम आगे बढ़े।

विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। इसके अलावा चांदमारी और विक्ट्री इलाके के लोगों को बोरवेल खोदकर पीटवाटर उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया गया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब दो घंटे बाद परियोजना का काम दोबारा शुरू हो सका। प्रबंधन के अनुसार, पुराना बंद खदान विक्ट्री भी इस कटिंग एरिया के दायरे में आता है, जिसे हटाया जाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।