Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsLocal HCV Owners Demand Fare Hike in AMP Colliery Transport Services
निजी हाइवा मालिकों ने किराया बढ़ाने की मांग की

निजी हाइवा मालिकों ने किराया बढ़ाने की मांग की

संक्षेप:

बरोरा में खेमका कोल कैरियर कंपनी के अधीन ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रहे स्थानीय हाइवा मालिकों ने प्रति ट्रिप दो हजार रुपये किराया बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती डीजल कीमतों और अन्य कारणों से वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कंपनी के निदेशक को पत्र लिखा है।

Feb 03, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी में कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रही खेमका कोल कैरियर कंपनी के अधीन ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे स्थानीय निजी हाइवा मालिकों ने सोमवार को ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के निदेशक को एक पत्र देकर प्रति ट्रिप दो हजार रुपया किराया देने की मांग की है। किराया बढ़ोत्तरी को लेकर फिलहाल कोलियरी में कोल ट्रांसपोर्टिंग बाधित है। कंपनी के निदेशक को दिए गए पत्र में निजी हाइवा मालिकों का कहना है कि स्थानीय बेरोजगारों व विस्थापितों का निजी हाइवा डंपर आपके कंपनी में विगत कई वर्षों से एएमपी कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच हो रही कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में चलती आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल डीजल रेट में बढ़ोत्तरी व विभिन्न कारणों से हम सभी हाइवा ऑनरों को मिल रहे किराया में कोई बचत नहीं हो रहा है। फिलहाल जीतना किराया मिल रहा है, उससे ज्यादा खर्च है। जबकि आपसे पहले संजय उद्योग कंपनी में हमलोगों को 67 रुपये प्रति टन किराया मिलता था। लेकिन आपके कंपनी ने उसे घटाकर प्रति टन 64 रुपया कर दिया है, जो न्यायसंगत नहीं है। जिस कारण हमलोग फिलहाल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पत्र में भीमलाल रवानी, मदन साव, रामकिशुन साह, रियाज अंसारी, घनश्याम उर्फ जोगी चौहान, रामजी चौहान, रियाज अंसारी, बैकुंठ साव, श्याम चौहान, बिजय चौहान, ए कुमार समेत दर्जनों ऑनर के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रतिलिपी धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक, महाप्रबंधक (बरोरा क्षेत्र), एएमपी कोलियरी पीओ, बरोरा थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।