Dhanbad News: ठेकेदारों पर एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ संवेदक गोलबंद

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में ठेका लेने को लेकर मारपीट हुई। स्थानीय संवेदकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ के अध्यक्ष ने कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विवाद टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुआ, जहाँ बाहरी संवेदकों को काम दिए जाने का आरोप है।

Dhanbad News: ठेकेदारों पर एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ संवेदक गोलबंद

Dhanbad News: धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में ठेका लेने को लेकर हुई मारपीट के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय संवेदक गोलबंद हो गए हैं। संवेदक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धनबाद थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की शिकायत पर समान कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवेदकों का आरोप है कि भवन प्रमंडल में स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी कर बाहरी संवेदकों को काम दिया जा रहा है। इसी को लेकर तीन दिन पूर्व विभाग के कार्यालय में मारपीट हुई थी। स्थानीय ठेकेदारों का कहना है कि घटना में उनके साथ भी मारपीट हुई, लेकिन जमशेदपुर से आए संवेदक की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वहीं, स्थानीय ठेकेदारों की ओर से दी गई शिकायत पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है。

संघ की चेतावनी

संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि मामले में किसी एक पक्ष को निशाना बनाकर कार्रवाई करना उचित नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से मिलकर मामले को रखा जाएगा।

क्या है मामला

भवन प्रमंडल विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया के लिए बुधवार को भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से बेकारबांध निवासी उपेंद्र कुमार ने भी धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो सितंबर को दिन करीब 11 बजे भवन प्रमंडल कार्यालय के समीप अपने मित्र लक्ष्मण सिंह के साथ ठेकेदारों की बैठक कर रहे थे। इसी दौरान सहायक अभियंता रोहित मिश्रा के इशारे पर ऋषभ कुमार और सुमित कुमार समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि ऋषभ ने जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाने का प्रयास किया। उपेंद्र ने ऋषभ कुमार, सुमित कुमार और रोहित मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व जमशेदपुर के गोविंदपुर निवासी ठेकेदार ऋषभ कुमार की शिकायत पर ओपी यादव व समीर मंडल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

सामान्य प्रश्न

✦धनबाद में ठेका लेने को लेकर विवाद कब हुआ?−
धनबाद में ठेका लेने को लेकर विवाद तीन दिन पूर्व हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: ठेकेदारों पर एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ संवेदक गोलबंद