Dhanbad News: धनबाद के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय टूर्नामेंट जीते पदक
Dhanbad News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित अकादमी के खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में दिव्यांशी प्रकाश और नंदिता गोप ने गर्ल्स डबल्स जीतने में सफलता पाई। अंडर-13 में धनबाद के रवि प्रकाश ने रजत पदक हासिल किया और छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।

Dhanbad News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित अकादमी तथा डे-बोर्डिंग बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में आयोजित जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 2 से 4 अक्तूबर तक जमशेदपुर के मोहन अहुजा जेआरडी कॉम्पलेक्स इंडोर स्टेडियम में किया गया। अंडर-11 गर्ल्स डबल्स में दिव्यांशी प्रकाश एवं नंदिता गोप ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-11 ब्वॉयज डबल्स में राजवीर महतो एवं आर्यन कुमार की जोड़ी चैंपियन बनी। अंडर-13 गर्ल्स डबल्स में धनबाद की प्रियंका कुमारी एवं गिरिडीह की काशवी कृष्णा ने विजेता का खिताब जीता। अंडर-13 ब्वॉयज सिंगल्स में धनबाद के रवि प्रकाश ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक हासिल किया।
बैडमिंटन कोच संदीप दे ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर धनबाद के छह खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी पांचवीं मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, जो चंडीगढ़ में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी तथा सब जूनियर नेशनल बेडमिंटन चैंपियनशिप जो 9-12 दिसंबर तक पंजाब में आयोजित होगी, में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक कमांडेंट दीपक सिंह, सचिव सम्राट चौधरी, सह सचिव विजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.के. सिंह, राकेश तिवारी, सतीश कुमार, उपाध्यक्ष संचमान तमंग, राजेश झा, रियाज़ ख़ान, शांतनु चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपांकर बनर्जी तथा दिनेश मंडल, दीवेन तिवारी, शिव शक्ति लाला, सोहराब, परिमल सिंह, धीरज सिंह ने बधाई दी है।

