फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ में हरिणा के ललित साव ने निभाई अहम भूमिका

Mar 09, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बाघमारा प्रखंड के हरिणा बस्ती के कलाकार ललित साव की फिल्म 'नुक्कड़ नाटक' अब धनबाद के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ललित ने फिल्म में एक गरीब युवक मुकुंद का किरदार निभाया है, जो आईआईटी आईएसएम धनबाद में कैंटीन बॉय है। फिल्म की कहानी सामाजिक संवेदना को दर्शाती है, और स्थानीय लोगों में उत्साह है।

फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ में हरिणा के ललित साव ने निभाई अहम भूमिका

बाघमारा प्रखंड के हरिणा बस्ती निवासी कलाकार ललित साव इन दिनों अपनी फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अब धनबाद के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें ललित साव ने एक अहम किरदार निभाया है। फिल्म के प्रदर्शित होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में ललित साव ‘मुकुंद’ नामक एक बेहद गरीब युवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मुकुंद समाज के निचले तबके का युवक है, जो आईआईटी आईएसएम धनबाद में कैंटीन बॉय के रूप में काम करता है। फिल्म की कहानी सामाजिक संवेदना को जीवंत करती है।इस

फिल्म का निर्देशन तन्मय शेखर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका मौलश्री और शिवांग ने निभाई है। वहीं शहर के कलाकार निर्मला हाजरा, बिपिन कुमार, काका जी, विनय कुमार और रांची की मोनिता सिन्हा भी इसमें नजर आ रहे हैं।फिल्म की शूटिंग धनबाद के कई वास्तविक स्थानों पर की गई है, जिनमें आईआईटी आईएसएम धनबाद, बिग बाजार रोड और बगुला बस्ती प्रमुख हैं। निर्माण के दौरान बगुला बस्ती के स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग दिया, जिसके चलते फिल्म रिलीज से पहले वहां विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। स्थानीय कलाकार ललित साव की इस उपलब्धि से हरिणा क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।