लोजपा ने बिहार चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
धनबाद में लोजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता कृष्ण देव कुमार ने की। बैठक में पार्टी की स्थिति, संगठन विस्तार और चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। लोजपा बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर अपने...

धनबाद, संवाददाता गांधी सेवा सदन में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव कुमार ने की। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार, बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बार लोजपा बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश के प्रधान महासचिव दिनेश कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी नीतियों को पहुंचाना और गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े तबके की आवाज़ को मजबूती देना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, वरिष्ठ नेता राम सिंहासन शर्मा, मनुजय पासवान, मिथिलेश पासवान, महेश पासवान, राजू कुमार वर्मा, कृष्णा पासवान, दिलीप पासवान, मनोज कुमार, संजीत सिंह, किरण पासवान, शीतल देवी, पीतांबर पासवान, रामानंद पासवान, मिथिलेश कुमार, बिहारी पासवान, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




