Dhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा की नई टीम ने ली शपथ

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: हरिणा कॉलोनी के सुभाष भवन में लायंस क्लब बाघमारा का 40वां पदस्थापना सह चार्टर्ड नाइट समारोह हुआ। नए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने शपथ ली। जिला पाल शुभ्रा मजुमदार ने वार्षिक स्मारिका ‘उमंग’ का विमोचन किया। समारोह में दिवंगत शोभा हेलिवाल को श्रद्धांजलि दी गई।

Dhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा की नई टीम ने ली शपथ

Dhanbad News: हरिणा कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में बुधवार रात लायंस क्लब बाघमारा का 40वां पदस्थापना सह चार्टर्ड नाइट समारोह हुआ। पदस्थापना पदाधिकारी सुजीत कुमार ने सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। हिमांशु शेखर जमुआर ने अध्यक्ष, एसएन राय ने सचिव और चंदन मिश्रा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। किशुन लाल महतो प्रथम उपाध्यक्ष, सुनील कुमार द्वितीय उपाध्यक्ष, सीताराम गोस्वामी संयुक्त सचिव और उमेश दास संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए। इंडक्शन ऑफिसर सिद्धार्थ मजुमदार ने सुनैना जमुआर और सतीश मोदी को नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पाल शुभ्रा मजुमदार और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजुमदार ने क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘उमंग’ का विमोचन किया।

निवर्तमान अध्यक्ष संगीता देवी ने सहयोग के लिए आभार जताया और सचिव नीरजा राय ने पिछले वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अंत में दिवंगत शोभा हेलिवाल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा की नई टीम ने ली शपथ