अभिकर्ता स्वाभिमान दिवस का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अभिकर्ता स्वाभिमान दिवस सह मंडलीय कार्यकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उद्घाटन करते हुए अभिकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उनके अधिकारों एवं संगठनात्मक एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में अभिकर्ताओं के हितों पर चर्चा की गई।

अभिकर्ता स्वाभिमान दिवस का आयोजन

धनबाद। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया हजारीबाग मंडल आयोजित अभिकर्ता स्वाभिमान दिवस सह मंडलीय कार्यकारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने एलआईसी अभिकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अभिकर्ता बीमा जागरूकता के वाहक हैं। आमजन के आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने अभिकर्त्ताओं के अधिकार, स्वाभिमान एवं संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया। सम्मेलन में एलआईसी अभिकर्ताओं के हितों की सुरक्षा, संगठन को और सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर फेडरेशन के सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।