वन्यजीव से हुए नुकसान के पीड़ितों के लिए टुंडी में जागरूकता शिविर

Feb 19, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बुधवार को टुंडी में मानव-वन्यजीव संघर्षों से होने वाले नुकसान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई और बताया गया कि जंगली जानवरों के हमलों से होने वाले नुकसान के लिए मुआवजा और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध है।

वन्यजीव से हुए नुकसान के पीड़ितों के लिए टुंडी में जागरूकता शिविर

मानव-वन्यजीव संघर्षों से होने वाले नुकसान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संबंध में बुधवार को टुंडी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वी टुंडी प्रखंड की रूपन पंचायत, पहाड़ी गांव जमडीहा में विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अधिकार मित्र ओमप्रकाश दास, रिबुती मरांडी और डालसा की टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को मानव, वन्यजीव संघर्ष से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया कि जंगली जानवरों के हमले से जनहानि, फसल क्षति या संपत्ति नुकसान की स्थिति में पीड़ित परिवार सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा पाने के हकदार हैं।

साथ ही ऐसे मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।