Dhanbad News: कोरंगा बस्ती में लोगों को मिला कानूनी मार्गदर्शन, बच्चों के बीच बांटी सामग्री
Dhanbad News: धनबाद में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर, धनबाद इकाई ने कोरंगा बस्ती में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया। इसमें बस्तीवासियों को जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए विधिक सहायता प्रदान की गई। बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट वितरण किया गया और शैक्षणिक अवसरों में सुधार का संकल्प लिया गया।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस (सेवा दिवस) के अवसर पर अधिवक्ता परिषद, धनबाद इकाई की ओर से शनिवार को धैया स्थित कोरंगा बस्ती में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। शिविर में बस्तीवासियों ने जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, शुद्ध पेयजल, शिक्षा सहित विभिन्न सामाजिक एवं मूलभूत समस्याओं से अधिवक्ताओं को अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक विधिक मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान बच्चों के बीच बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।
परिषद की धनबाद इकाई ने बस्ती के बच्चों की शिक्षा में सुधार और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग का संकल्प लिया। शिविर में अधिवक्ता सुनील कुमार, विजयनाथ कुंवर, अशोक मिश्रा, दीपक कुमार, मनोज कुमार राकेश, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, पंचानन सिंह, जय सिंह, राजू कुमार, गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे।

