गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए किया प्रदर्शन
धनबाद में वामदलों ने गाजा युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर 'युद्ध नहीं, शांति चाहिए' के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में 42,000 निर्दोष लोगों की हत्या पर चिंता जताई गई। शिव बालक पासवान की...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता गाजा युद्ध को समाप्त करने और फिलिस्तीन की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सोमवार को वामदलों ने कोर्ट मोड़ स्थित रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर- पोस्टर लेकर दर्जनों लोग चौक पर जमा हुए और युद्ध नहीं, शांति चाहिए के नारे लगए। प्रदर्शन की अध्यक्षता शिव बालक पासवान कर रहे थे।
डॉ काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि इजरायल पर हमास के हमले का बदला लेने के लिए पिछले साल 7 अक्तूर को इजरायली फौज ने गाजा पट्टी पर हमला किया था। यह युद्ध अबतक जारी है। महिला और बच्चे समेत इस युद्ध में अबतक 42 हजार से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हो चुकी है। इस जनहानि को देखते हुए वामदल इस युद्ध का देशव्यापी विरोध करते हुए और शांति की अपील कर रहा है। मौके पर सीपीएम के जिला सचिव संतोष कुमार घोष, सीपीआई के महमूद अहमद, एसयूसीआई के रामलाल महतो, एमसीसी के दिल मोहम्मद आदि ने भी अपने संबोधन के दौरान युद्ध बंद करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


