भू-धंसान का दायरा बढ़ने से कांटा पहाड़ी में दहशत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

अंगारपथरा के कांटा पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में भू-धंसान हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। विधायक शत्रुघ्न महतो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दरारों से गैस रिसाव की भी शिकायतें हैं, और बारिश के कारण खतरा बढ़ गया है।

भू-धंसान का दायरा बढ़ने से कांटा पहाड़ी में दहशत

अंगारपथरा स्थित कांटा पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में हुए भू-धंसान और जमीन में पड़ी दरारों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। शनिवार को सूचना मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बातचीत कर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने तथा धंसे हुए क्षेत्र की भराई कराने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम अचानक तेज आवाज और कंपन के साथ जमीन धंस गई थी, जिसके बाद इलाके में बड़ी-बड़ी दरारें उभर आयी।

दरारों से गैस के रिसाव की भी शिकायत सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से खतरा और बढ़ गया है तथा किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विधायक ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।