Dhanbad News: रैयती जमीन पर जबरन उत्खनन रोकने की सुदेश महतो से गुहार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: चंदौर बस्ती के आजसू समर्थित रैयतों ने सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो के नेतृत्व में पार्टी अध्यक्ष से मिलकर रैयती जमीन पर हो रहे अवैध कार्य को रोकने की मांग की। बीसीसीएल ने पिछले तीन सालों से मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन शिकायतों के बावजूद काम जारी है।

Dhanbad News: रैयती जमीन पर जबरन उत्खनन रोकने की सुदेश महतो से गुहार

Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। चंदौर बस्ती के आजसू समर्थित रैयतों ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो के नेतृत्व में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मिलकर रैयती जमीन पर जबरन हो रहे कार्य पर रोक लगाने की मांग की। रैयत नवल किशोर वर्मा ने बताया कि बीसीसीएल तीन वर्षों से नियोजन व मुआवजा देने के नाम पर रैयतों को बरगला रही है। वर्ष 2023 में पूर्व जीएम अनूप कुमार रॉय समेत अधिकारियों ने एक माह में नियोजन-मुआवजा देने के आश्वासन पर रास्ते के लिए एकरारनामा कराया था, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर रैयतों ने फरवरी 2024 में इसे रद्द कर दिया।

उपायुक्त व अपर समाहर्ता के निर्देश पर सीओ बाघमारा ने अगस्त 2024 में स्थल मापी कर भूमि पर कार्य रोकने का जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपा था। इसके बावजूद बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने एक अगस्त 2026 से उत्खनन शुरू कर दिया। रैयतों ने करोड़ों की भूमि को लूटने का आरोप लगाया। सुदेश महतो ने धनबाद डीसी से मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। मौके पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, राज किशोर वर्मा, ब्रज किशोर वर्मा, रामानुज प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, सूरज कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: रैयती जमीन पर जबरन उत्खनन रोकने की सुदेश महतो से गुहार