तेतुलमुड़ी में 54.82 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू
सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत तेतुलमुड़ी मौजा की 54.82 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने गुरुवार से सर्वे कार्य शुरू किया। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सर्वे कार्य 30 दिनों तक चलेगा, जिसमें भूमि, मकान और प्रभावित परिवारों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत तेतुलमुड़ी मौजा की 54.82 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
सर्वे कार्य का प्रारंभ
बस्ती के समीप संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर गुरुवार से जिला प्रशासन की ओर से सर्वे कार्य शुरू कराया गया। सोशल एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट की हेड रजनी सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जानकारी जुटानी शुरू की।
जमीन संबंधी दस्तावेज़ों का विवरण
सर्वे के दौरान रैयतों से जमीन संबंधी दस्तावेज, घरों की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, सड़क, सार्वजनिक स्थल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का विवरण लिया गया। टीम द्वारा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। बताया गया कि तेतुलमुड़ी मौजा में तेतुलमुड़ी बस्ती, महतो पट्टी, बाइस/बारह बस्ती, डिनोबली बस्ती, दाउद नगर, सिजुआ कॉलोनी तथा पांडेडीह बेलदारी बस्ती के कुल 284 घर इस प्रक्रिया में शामिल हैं। इनमें रैयतों के साथ गैर रैयत परिवार भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रशासन की नजर
अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे पुनर्वास और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। सर्वे कार्य लगातार 30 दिनों तक चलेगा, जिसमें भूमि, मकान और प्रभावित परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। क्षेत्र में बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सर्वे टीम में रजनी सिन्हा, राकेश कुमार, रविशंकर सिंह, ऋतुराज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


