ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादश्रम विभाग : एक-एक अधिकारी को तीन-तीन पद

श्रम विभाग : एक-एक अधिकारी को तीन-तीन पद

श्रम विभाग में अधिकारियों का टोटा इस कदर है कि एक-एक अधिकारी को तीन-तीन पद प्रभार में दिए गए हैं। इतना ही नहीं नीचे की रैंक के अधिकारियों को ऊपर रैंक के अधिकारी का पद प्रभार में दिया गया...

श्रम विभाग : एक-एक अधिकारी को तीन-तीन पद
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 21 Feb 2020 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रम विभाग में अधिकारियों का टोटा इस कदर है कि एक-एक अधिकारी को तीन-तीन पद प्रभार में दिए गए हैं। इतना ही नहीं नीचे की रैंक के अधिकारियों को ऊपर रैंक के अधिकारी का पद प्रभार में दिया गया है।

सरायकेला के श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को धनबाद के सहायक श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। वे सरायकेला में श्रम अधीक्षक का काम भी देखेंगे और धनबाद में सहायक श्रमायुक्त का काम भी संभालेंगे।

इसी तरह धनबाद के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हरेंद्र सिंह को बोकारो में वन एवं टू के श्रम अधीक्षक का प्रभार दिया गया। इसी तरह धनबाद के श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार को धनबाद के ही श्रम अधीक्षक के खाली दो पदों का प्रभार दिया गया है।

मामले पर श्रम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अफसरों की इतनी कमी है कि काम चलाना मुश्किल है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि झारखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के स्वीकृत पद 212 हैं। वर्तमान में मात्र 30 अधिकारी हैं। श्रम अधीक्षक के 42 पद हैं, वर्तमान में 23 अधिकारी हैं। वहीं श्रम अधीक्षक से ऊपर के पदों पर मात्र नौ अधिकारी हैं। एक अधिकारी कई पदों का काम देख रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें