वार्षिक कार्ययोजनाओं का निर्माण मौसम परिस्थितियों के अनुकूल हो : डॉ डीवी सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बलियापुर में कृषि विज्ञान केन्द्र की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक कार्य योजना कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान वित्तीय वर्ष के लिए कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। डॉ डीवी सिंह ने स्थानीय मौसम के अनुसार योजनाओं के निर्माण और किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

वार्षिक कार्ययोजनाओं का निर्माण मौसम परिस्थितियों के अनुकूल हो : डॉ डीवी सिंह

बलियापुर, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को केवीके के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक कार्य योजना कार्यशाला का समापन हुआ। चालू वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। आइसीएआर-अटारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीवी सिंह ने कहा कि वार्षिक कार्य योजनाओं का निर्माण स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुरूप हो। किसानों के साथ अधिकाधिक संवाद, उनकी वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उसके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 23 कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर अध्यक्ष वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।