छमछम देवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, अनाज व राशि

Mar 14, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जोड़ापोखर में रमजान के चौथे जुम्मा के नमाज के बाद, छम छम देवी किन्नर ने ईद के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों को वस्त्र, नगद राशि और अनाज बांटे। इस पहल का उद्देश्य गरीबों की मदद करना और त्योहार की खुशियां साझा करना था। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की।

छमछम देवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, अनाज व राशि

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। रमजान माह के चौथे जुम्मा के नमाज के बाद शुक्रवार को जामाडोबा में अखिल भारतीय किन्नर सम्मान की प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर ने ईद को लेकर सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, नगद राशि और अनाज का वितरण किया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य त्योहार में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना तथा त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा करना था। इस दौरान छम छम देवी किन्नर ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। और ऐसे अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी खुशी होती है।

मौके पर रेखा किन्नर, श्वेता किन्नर भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी वितरण कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।