ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादआकांक्षा ने पोस्टर प्रतियोगिता में मारी बाजी

आकांक्षा ने पोस्टर प्रतियोगिता में मारी बाजी

देवघर।प्रतिनिधि कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व...

देवघर।प्रतिनिधि कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व...
1/ 2देवघर।प्रतिनिधि कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व...
देवघर।प्रतिनिधि कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व...
2/ 2देवघर।प्रतिनिधि कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व...
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 22 Sep 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर।प्रतिनिधि

कॉर्निक कला केंद्र देवघर में इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि विश्व शांति दिवस का उद्देश्य किसी भी देश में शांति और सदभाव को स्थापित करना है। शांति और सदभाव समाज के आधार हैं। केवल वही देश समृद्ध हो सकता है जो सामाजिक माहौल शांतिपूर्वक बनाए रखता है। शांति एक अहिंसक भावना श्रोत है। सभी को चाहिए की आपस में भाईचारे की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि हमें आपस में किसी तरह का भेदभाव नहीं रखना चाहिए। हम भारतीय हैं, और देश ही नहीं विश्व में शांति बनाए रखने में हमेशा अग्रसर रहते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने बेहद भावपूर्ण चित्र बनाया। जिसमें प्रथम पुरस्कार आकांक्षा वर्णवाल, द्वितीय पुरस्कार प्रेम कुमार एवं तृतीय पुरस्कार धान्य कुमारी ने प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्निक कला केंद्र के पवन सहित क्लब की अध्यक्ष,सचिव अर्पणा सिन्हा, रूपा छवछरिया, सारिका साह, अर्चना सिन्हा, रेखा सिंघानिया, रत्ना श्रीवास्तव, अर्चना भगत, अनिता गुप्ता एवं अन्य का पूर्ण सहयोग रहा। इस बात की जानकारी क्लब की मीडिया प्रभारी ज्ञानी मिश्रा ने दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें