खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल नौ को रांची में

Jan 08, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। झारखंड के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का ट्रायल 9 जनवरी को रांची के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित होगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल नौ को रांची में

धनबाद। भारत सरकार युवा और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाना प्रस्तावित है। झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा उक्त आयोजन में झारखंड राज्य की टीम की भागेदारी को लेकर राज्य के योग्य ( पुरुष एवं महिला) खिलाड़ियों का ट्रायल नौ जनवरी को सुबह बजे रांची के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि धनबाद के खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसका ट्रायल रांची के अलग-अलग मैदानों में आयोजित किया जाएगा। भाग लेने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य के स्थायी निवासी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने चाहिए।

खिलाड़ी अपने साथ पहचान पत्र , राज्य सरकार द्वारा निर्गत आवासीय एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं उसकी छाया प्रति अपने साथ लाना अनिवार्य है। प्रमाणपत्र मांगे जाने पर स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति जमा करेंगे। खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र (मैट्रिक प्रमाण पत्र) लाना अनिवार्य है। आवेदक खिलाड़ी चयन स्थल पर आवश्यक खेल किट (पोशाक) के साथ उपस्थित होंगे। यहां होगा चयन ट्रायल का आयोजन एथलेटिक्स , फुटबॉल - बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची हॉकी - आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम,बरियातू, रांची तैराकी - वीर बुद्धू भगत एक्वेटिक स्टेडियम, खेल गांव, होटवार,रांची तीरंदाजी - ऑक्सीजन पार्क अवस्थित मैदान, मोराबादी, रांची। भारोत्तोलन - खेल गांव बेटलिफ्टिंग हाल, बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, टावर नंबर - 2, खेल गांव होटवार, रांची कुश्ती - गणपत राय इनडोर स्टेडियम , खेल गांव होटवार रांची।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।