केशवी केयर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

Mar 03, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

केशवी केयर फाउंडेशन ने होली महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें धनबाद के आसपास के गांवों के बच्चों के साथ रंगों का पर्व मनाया गया। बच्चों को नए कपड़े और रंग वितरित किए गए। संस्था ने गांवों में स्टेशनरी सामग्री और संध्या कक्षाओं का भी प्रावधान किया, जिससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके।

केशवी केयर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

केशवी केयर फाउंडेशन की ओर से होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद के आसपास के गांवों में रह रहे बच्चों के साथ रंगों का यह पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के मौके पर बच्चों के बीच नए कपड़े एवं रंग वितरित किए गए। रंगों और खुशियों से सजे इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक थी। संस्था के अंकित अरुण ने बताया कि फाउंडेशन आसपास के कई गांवों में बच्चों के बीच नियमित रूप से स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराता है। साथ ही गांवों में संध्या कक्षाओं का संचालन भी किया जाता है ताकि बच्चे अंग्रेजी भाषा और गणित में अपनी पकड़ मजबूत कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बच्चों को स्टेशनरी वितरण एवं संध्या कक्षाओं के माध्यम से अनुशासित करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। केशवी केयर फाउंडेशन निरंतर ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।