ओपेन कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल की छात्राओं ने जीते 32 पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया शोटोकान शिकोकाई ओपेन कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल की छात्राओं ने 32 पदक जीते। टीम ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक प्राप्त किए। प्राचार्या सिस्टर देवाश्री ने कराटे की महत्ता को बताया, जो आत्मरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

ओपेन कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल की छात्राओं ने जीते 32 पदक

जोड़ापोखर। जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया शोटोकान शिकोकाई ओपेन कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 32 पदक झटके। टीम ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्वर्ण विजेताओं में स्मृति, अन्वी, मधु, जिक्रा, शोमिली और शिवानी शामिल रहीं, जबकि रजत व कांस्य पदकों पर श्री शर्मा, अंबिका, जिज्ञासा, टिया, वेदिता, स्निग्धा, सानबी, विद्या और अदिति ने कब्जा जमाया। वहीं डीनोबली स्कूल के आहिल रजा ने कता में स्वर्ण व कुमीते में रजत पदक जीता। इस सफलता पर कोच शिहान गुलजार राजा और मैनेजर बुशरा गुलजार की देखरेख में पहुंचे खिलाड़ियों को स्कूल की प्राचार्या सिस्टर देवाश्री, मैनेजर सिस्टर प्रियल, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर सुशीला समेत अन्य सिस्टर्स ने बधाई दी।

प्राचार्या ने कहा कि कराटे न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।