ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादभूतनाथ मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा

भूतनाथ मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा

भूतनाथ मंदिर से शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 51 कलश लेकर महिलाएं शामिल हुई। मंदिर में पूजन के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ...

भूतनाथ मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 10 Jun 2018 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भूतनाथ मंदिर से शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 51 कलश लेकर महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर में पूजन के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। मटकुरिया रोड होते हुए विकास नगर स्थित तालाब पहुंची। वैदिक रीति से कलश पूजन कार्यक्रम के बाद कलश में जल भरा गया। यात्रा मटकुरिया रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। विधिवत पूजा के साथ कलश रखा गया। शोभा यात्रा शुरू होते ही पूरा इलाका भगवान की भक्ति में डूब गया।

इसके बाद मंदिर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पाठ का श्रवण किया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास को लेकर कार्यक्रम किया गया। समिति के निलेश जैन, राकेश झा, रणधीर कुमार आदि सक्रिय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें