अवैध कोयला लोड दो वाहन जब्त
बीसीसीएल, सीआईएसएफ और बाघमारा पुलिस ने अवैध कोयला लोड मिनी हाइवा और ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, जबकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई माटीगढ़-केशरगढ़ मार्ग पर की गई, जहां बीसीसीएल को गुप्त सूचना मिली थी। आगे की कारवाई लिखित शिकायत पर की जाएगी।

बीसीसीएल, सीआईएसएफ व बाघमारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला लोड एक मिनी हाइवा व एक ट्रक को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने मिनी हाइवा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन को गुप्त सुचना मिली थी कि माटीगढ़-केशरगढ़ जाने वाले मार्ग पर से अवैध कोयला लोड वाहन निकल रहा है। इस सूचना के बाद स्थानीय प्रबंधन, सीआईएसएफ व बाघमारा पुलिस की एक संयुक्त टीम केशरगढ़ मार्ग के माटीगढ़ कॉलोनी के समीप दो वाहनों को जब्त किया। इस दौरान मिनी हाइवा वाहन के चालक को सीआईएसएफ बल ने पकड़कर बाघमारा पुलिस को सौंप दिया, परंतु ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
उक्त वाहनों में अवैध कोयला लोड होने की बात कही जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अवैध कोयला लोड दोनों वाहनों को जब्त किया गया है। लिखित शिकायत के मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


