ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमाड़-भात खाकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया महंगाई का विरोध

माड़-भात खाकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया महंगाई का विरोध

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन...

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन...
1/ 2बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन...
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन...
2/ 2बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 25 Sep 2018 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बेलगाम कीमतों के विरोध में रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन किया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में ही माड़ भात और नमक खाकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने तीखे शब्दों से सरकार की आलोचना की। कहा कि सरकार एक प्राइवेट कंपनी बन गई है, जो सिर्फ अपना प्रचार करना जानती हैं I बेलगाम होती महंगाई पर कोई ध्यान नहीं हैं। सिर्फ चारों तरफ झूठ फैलाया जा रहा हैं। पूरा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। सरकार बस अपनी कागजी उपलब्धि गिनाने में व्यस्त है। सरकार को आने वाले चुनावों में जनता जरूर सबक सिखायेगी।

सभा की अध्यक्षता कंसारी मंडल तथा संचालन कल्याण भट्टाचार्य ने किया। प्रदर्शन में कल्याण भट्टाचार्य, हेमंत सोरेन, अंजय हांसदा, सुशोभन चक्रवर्ती, भुवन रवानी, राजू प्रामाणिक, अरविंद मंडल, उत्पल दास, संतोष साव, दिनेश कुमार, भीम रवानी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें