झामुमो बैलगाड़ी, ठेला व रिक्शा के साथ करेगा प्रदर्शन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को डीजल व पेट्रेाल की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध करेगा। झामुमो ने बैलगाड़ी, ठेला, रिक्शा व साइकिल के साथ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। शनिवार...
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को डीजल व पेट्रेाल की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध करेगा। झामुमो ने बैलगाड़ी, ठेला, रिक्शा व साइकिल के साथ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। शनिवार को लॉ कॉलेज के समीप दिशोम जाहेर थान में जिला समिति की बैठक हुई। जिलध्यक्ष रमेश टुडू व सचिव पवन महतो ने बताया कि जिला परिषद से जुलूस निकलेगा। प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद मतो ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। महंगाई कम होने का झूठा आश्वासन दिया। जनता जवाब देगी। प्रदर्शन की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति में अशोक मंडल, युद्धेश्वर सिंह, जगदीश चौधरी, दुर्योधन चौधरी,उमा शंकर सिंह, देबू महतो, रातिलाल टुडू समेत अन्य शामिल हैं। बैठक में बलराम महतो, जगदीश चौधरी, जग्गू महतो, मदन महतो, लक्ष्मी मुर्मू, गीता देवी, डॉ. नीलम मिश्रा, शिवलाल सोरेन, रामनाथ सोरेन, तस्लीम अंसारी, मो. अनीस, मो. इकबाल, राजेन्द्र किस्कू, देबू महतो, बिनोद सिंह, रातिलाल टुडू, पैगाम अली, वीरेंद्र पांडेय, सुनील रजक, बंटी सिंह, अमित महतो समेत अन्य मौजूद थे।