झामुमो के मिलन समारोह में पहुंचे विधायक मथुरा महतो

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सिजुआ में झामुमो समर्थकों ने रेगुनी में मिलन समारोह का आयोजन किया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड सरकार इस नए वर्ष में जनहित की योजनाओं पर ध्यान देगी। किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन पर जोर दिया जाएगा।

झामुमो के मिलन समारोह में पहुंचे विधायक मथुरा महतो

सिजुआ, प्रतिनिधि। बौआकला पंचायत के झामुमो समर्थकों ने रेगुनी में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न दलों के नेता पहुंचे थे। मौके पर टुंडी विधायक विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि इस नए वर्ष में झारखंड सरकार जनहित को देखते हुए अन्य योजनाओं को भी धरातल पर लाएगी। किसानों, शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं व युवाओं आदि के प्रति सरकार काफी गंभीर है। रोजगार से जोड़ने व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, टाटा अधिकारी पीयूष कुमार, संजय सिंह, बंटी सिंह, बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, साधु महतो, दयानंद महतो, संतोष साव, बिकास महतो, असीम दत्ता, संतोष रवानी, महेंद्र सिंह, परतोष महतो, सुमित महतो, शंकर सिंह, तुलसी महतो, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।