ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमुख्यमंत्री के बयान पर झामुमो का कड़ा विरोध

मुख्यमंत्री के बयान पर झामुमो का कड़ा विरोध

विधानसभा में विपक्षी विधायकों पर मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने शनिवार को रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश टुडू...

मुख्यमंत्री के बयान पर झामुमो का कड़ा विरोध
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 17 Dec 2017 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा में विपक्षी विधायकों पर मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने शनिवार को रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि विपक्षी विधायकों के सवालों का जवाब देने की बजाए सीएम उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं, यह लोकतंत्र का हनन है। जनप्रतिनिधियों पर टिप्पणी कर मुख्यमंत्री ने झारखंड को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गलत स्थानीय नीति परिभाषित कर आदिवासी मूलवासी और युवाओं के रोजगार छीनने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री बाहरी को लाभ पहुंचाना चाह रहे हैं। मौके पर पवन महतो, युद्धेश्वर सिंह, पूर्व पार्षद मदन महतो, राजेश जालान, रतिलाल टुडू, अमित महतो, ईश्वर मरांडी, बलराम महतो, एजाज अहमद, हेमंत कुमार, द्वारका प्रसाद कुशवाहा, कालीचरण महतो, बंटी सिंह, सपन बनर्जी, चंडी चरण देव, दिलीप कुमार रवानी, विजय सोरेन, सुशोभन चक्रवर्ती, मोंटू चौहान, गणेश महतो, दीपक महतो, शमीम और गोपाल सिंह उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें