ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझामुमो ने बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

झामुमो ने बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

बिनोद बिहारी महतो की 95वीं जयंती के पर झामुमो धनबाद जिला समिति के सदस्यों ने स्टेशन रोड और नावाडीह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित...

झामुमो ने बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 24 Sep 2018 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बिनोद बिहारी महतो की 95वीं जयंती के पर झामुमो धनबाद जिला समिति के सदस्यों ने स्टेशन रोड और नावाडीह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने नारा दिया था कि पढो ओर अन्याय के विरुद्ध लड़ो। झामुमो ने उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर झारखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है I जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि आज बिनोद बाबू के सपने को झारखंड सरकार नेस्तनाबूद करने का काम कर रही है I शिक्षा का अलख जगाने वाले बिनोद बाबू की धरती से धड़ल्ले से हजारों विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर समायोजन का दिया गया। कार्यक्रम में पवन महतो, युद्धेश्वर सिंह, कंसारी मंडल, जग्गू महतो, अपूर्व सरकार, सुकलाल मरांडी, नीलम मिश्रा, देबू महतो, बलराम मामले, कल्याण भट्टाचार्जी, संजय पंडित, मंटू चौहान, अंजय हांसदा, एजाज अली, मो. फारुख खान, मो. शकील अहमद, फिरोज खान, मो शमीम, मो. नईम, हराधन महतो, मो. इब्राहिम, मो.अंजुम परवेज़ ग्यास खान, गणेश महतो, गंगाधर महतो, चक्कू महतो, दीपक महतो, नारायण महतो, अनिल महतो, तरुण महतो, उत्पल दास, महेश कुमार उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें