सांसद-विधायक की खींचतान से परेशान है केंदुआडीह: देबू

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के झामुमो नेता देबू महतो ने सांसद और विधायक के बीच चल रही खींचतान को केंदुआडीह की समस्याओं के समाधान में बाधा बताया। उन्होंने कहा कि विधायक को बीसीसीएल मुख्यालय में धरना देना चाहिए और सांसद को संसद में इस मुद्दे को उठाना चाहिए। दोनों जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से काम करना चाहिए।

सांसद-विधायक की खींचतान से परेशान है केंदुआडीह: देबू

धनबाद। झामुमो नेता देबू महतो ने कहा कि सांसद-विधायक में चल रही खींचतान की वजह से केंदुआडीह की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के प्रति ईमानदार हैं तो बीसीसीएल मुख्यालय में धरना क्यों नहीं देते हैं। बीसीसीएल विधायक की बातें नहीं सुनती है तो कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में धरना दें, हम आपके साथ धरना देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एनएच और बीसीसीएल भारत सरकार की ईकाई है। विधायक और सांसद भाजपा के हैं। बीसीसीएल कोयला निकालकर बालू भराई में लापरवाही बरत रही है। सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाएं। दोनों जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए न कि केवल राजनीति करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।