झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की का अभिनंदन
सिजुआ में तेतुलमारी शक्ति चौक पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की का अभिनंदन किया गया। मोर्चा समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई। वरीय नेता रतिलाल टुडू ने बताया कि बास्की पार्टी के प्रति...

सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी शक्ति चौक पर सोमवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरूचरण बास्की को मनोनीत किए जाने पर मोर्चा समर्थकों ने अभिनंदन किया। उन्हें फूलों की गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने कहा कि गुरूचरण बास्की झामुमो के प्रति शुरू से समर्पित नेता हैं, इसलिए उन्हें केंद्रीय सदस्य मनोनित कर सम्मानित किया गया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन मजबूत होगा। गुरूचरण बास्की ने कहा कि जिस उद्देश्य से उन्हें केंद्रीय सदस्य मनोनित किया गया है, उस उद्देश्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की जाएगी।
प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा। मौके पर सनातन सोरेन, बिरजू सोरेन, मनसाराम मुर्मू, लखन टुडू, मनोज कुमार मरांडी, शिवकुमार सोरेन, उमेश टुडू, सुधीर हेंब्रम, सुरेंद्र हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




