Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJMM Celebrates Shibu Soren s 82nd Birthday with Events in Dhanbad
अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ के नाम से जाना जाएगा कुर्मीडीह चौक

अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ के नाम से जाना जाएगा कुर्मीडीह चौक

संक्षेप:

झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती मनाई। जिला पार्टी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पांडेबरवा मोड़ का नामकरण शिबू सोरेन चौक के रूप में किया गया। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jan 12, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद/बरवाअड्डा, हिन्दुस्तान टीम झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिशोम गुरुवार शिबू सोरेन की 82वीं जयंती अलग-अलग जगहों पर मनाई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पार्टी कार्यालय कुर्मीडीह में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। देबू महतो ने शहर के रणधीर वर्मा चौक पर कार्यक्रम किया। जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में पांडेबरवा मोड़ बरवाअड्डा में आयोजित कार्यक्रम में इस चौक का नामकरण शिबू सोरेन चौक के रूप में किया गया। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, आंदोलन और जनसेवा की प्रेरणा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके नाम से चौक का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा। मौके पर सुरज महतो, शंकर महतो, मदन महतो, राजकुमार तिवारी, मुकेश, राम कुमार, पुरुषोत्तम हाजरा इमरान भारती सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर, गुरुजी की जयंती पर सोनोत संताल समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ कुर्मीडीह किया गया। कार्यक्रम में कुर्मीडीह नायकी बिशेश्वर मुर्मू ने पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने मांदर की थाप पर नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। मौके पर सोनोत संताल समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू, सचिव अनिल टुडू, रमेश टुडू, गुरुचरण बास्की, संजय सोरेन, मोतीलाल हेंब्रम, लक्ष्मण हेंब्र्रम मांझी हाड़ाम, रविलाल हेंब्रम नायकी, हेमलाल मांझी, रूपचंद हांसदा, अरुण हेंब्रम, मनोज कुमार हेंब्रम, शिवकुमार सोरेन, सोहन टुडू, आकाश हांसदा, प्रकाश हांसदा, अजित टुडू, रवि हेंब्रम, सुभाष टुडू, महावीर हांसदा, लखन टुडू, विद्याधर मुर्मू, सुरेश किस्कू, केंदूल सोरेन, उषा हांसदा, सुनीता देवी मुर्मू, कविता हांसदा, झामुमो नेता एजाज अहमद, माथुर अंसारी, मनसा राम मुर्मू, लखिन्द्र हांसदा, उमेश टुडू, भुदेव टुडू आदि मौजूद थे।