समाजसेवी ने समरसेबल पंप लगाया
फुलारीटांड़ पंचायत के भुइयां पट्टी में पेयजल संकट को देखते हुए समाजसेवी जीतू यादव ने अपनी निजी खर्च पर समरसेबल मोटर उपलब्ध कराया। इससे स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से राहत मिली है। वार्ड सदस्य और स्थानीय लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

फुलारीटांड़ पंचायत के मंगरी हटिया स्थित भुइयां पट्टी में व्याप्त पेयजल समस्या को देखते हुए गुरुवार को समाजसेवी जीतू यादव ने निजी खर्च से समरसेबल मोटर उपलब्ध कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार भुइयां टोला में लंबे समय से पानी की समस्या थी। कहीं से होने के बाद ठोस पहल नहीं होने पर जीतू यादव ने आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भुइयां पट्टी में समरसेबल मोटर उपलब्ध कराया। जिससे आसपास के कई परिवारों को पेयजल का सीधा लाभ मिलने लगा है। मौके पर वार्ड सदस्य अजय पासवान, मुकेश केशरी, राजकुमार चौहान, नंदू चौहान, नरेश भुइयां, लाला लाला भुइयां, संजय भुइयां, हीरालाल भुइयां, रामावतार चौहान, रामलाल पासी, पुनिया देवी, रोहनी देवी, राधा देवी एवं सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


