Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Women s U-17 Football Team Receives Essential Facilities After Dismal Living Conditions
फुटबॉलर बेटियों को मिला कंबल, टॉयलेट का ताला खुला

फुटबॉलर बेटियों को मिला कंबल, टॉयलेट का ताला खुला

संक्षेप:

झारखंड महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों की दुर्दशा पर डीसी आदित्य रंजन ने संज्ञान लिया। खिलाड़ियों को कंबल और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला फुटबॉल संघ ने खिलाड़ियों को मेट्रेस और अन्य सुविधाएं प्रदान की। खिलाड़ियों ने हिन्दुस्तान का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें बेहतर रहने की सुविधा मिली है।

Nov 20, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जमीन पर दरी और बिछावन बिछा कर बिना कंबल के सो रही झारखंड महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों की दुर्दशा पर डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को संज्ञान लिया। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को तत्काल कंबल और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराएं। इसके बाद जिला फुटबॉल संघ रेस हुआ और खिलाड़ियों को कंबल उपलब्ध कराया गया। साथ ही महिला खिलाड़ियों के कमरे से सटे नए टॉयलेट के ताले खोले गए। झारखंड फुटबॉल संघ ने बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चयन ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की परेशानियों पर खबर प्रकाशित की थी। डीसी ने खबर पर संज्ञान लेकर महिला फुटबॉलरों को सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। धनबाद जिला फुटबॉल संघ ने खिलाड़ियों को कंबल दिया। जमीन पर दरी और बिछावन बिछाकर सो रही खिलाड़ियों को मेट्रेस की सुविधा दी गई। खिलाड़ियों की दुर्दशा पर धनबाद जिला फुटबॉल संघ (निबंधित) के अध्यक्ष रवि आनंद, महासचिव मो फैयाज और कुबेर सिंह ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना। खिलाड़ियों ने कहा, थैंक्यू हिन्दुस्तान : कंबल मिलने पर महिला फुटबॉलरों ने हिन्दुस्तान को थैंक्यू कहा। भारतीय फुटबॉल टीम की सदस्य रह चुकी अनुष्का कुमारी ने कहा कि हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद कंबल मिल गए। सोने के लिए मेट्रेस बिछाया गया, जिससे ठंड नहीं लग रही है। टॉयलेट के लिए भी अब दूर नहीं जाना होगा। महिला खिलाड़ियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का टॉयलेट खोल दिया गया। खाना भी अच्छा मिला। स्टेडियम में जेनरेटर की व्यवस्था नहीं रहने से बुधवार को खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि कुछ ही देर में लाइट आ गई।