सीनियर झारखंड स्टेट वॉलीबॉल टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की पुरुष और महिला टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयन टाना भगत इनडोर स्टेडियम रांची में फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सभी खिलाड़ी वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेते हैं।

धनबाद, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली झारखंड वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों का चयन टाना भगत इनडोर स्टेडियम रांची में आयोजित 10 दिवसीय कोचिंग कैंप में फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया। पुरुष झारखंड टीम में अब्दुल रहमान, अल्ताफ शाकिर, आदर्श राज सिंह, महिला झारखंड टीम में कीर्ति कुमारी, अनुपम प्रिया को जगह मिली है। सभी पांचों खिलाड़ी वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। झारखंड टीम वाराणसी रवाना हो गई है।
यह जानकारी धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव व वॉलीबॉल कोच सूरज प्रकाश लाल ने दी है। चयनित खिलाड़ियों को अध्यक्ष एसएम हाशमी, प्रमोद कपूर, रेलवे के स्पोर्ट्स ऑफिसर धीरज कुमार, संरक्षक सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, वैभव सिन्हा, प्रभात रंजन, जीतन कुमार, जुबेर आलम, दिव्यांशु आचार्य, वीरेंद्र कुमार पांडे, दिलीप सिंह चौधरी ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



