शेखर बॉस विजेता ट्रॉफी सीनियर एकादश की झोली में
धनबाद में जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा झारखंड वॉलीबॉल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शेखर बॉस नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें धनबाद के सर्वश्रेष्ठ सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल में सीनियर एकादश ने यूथ एकादश को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

धनबाद। जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल स्टेडियम में झारखंड वॉलीबॉल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शेखर बॉस नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद के सर्वश्रेष्ठ सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार टीमों के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले में सीनियर एकादश ने कार्मिक नगर स्पोर्टिंग क्लब को 25-20, 2521,25-18 से हराया। दूसरा मुकाबला में यूथ एकादश ने झरनापाड़ा सिटी क्लब को 25-21, 25-19, 25-22 से हराया। फाइनल मुकाबले में सीनियर एकादश ने यूथ एकादश को कड़े संघर्ष में 26-24, 23-25, 20-25, 25-23, 17-15 से पराजित कर शेखर बॉस विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने ट्रॉफी प्रदान की।
समारोह में जीतन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार, एस शादीन, ऋषिकेश सिंह, नमन कुमार, करण कुमार, साहिल यादव, आदर्श पाराशर, कीर्ति कुमारी, नीतू बाउरी, आरुषी, रिया कुमारी, अंजलि कुमारी, रितिका कुमारी, दीप्ति कुमारी, दीक्षा कुमारी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


