Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand University Bill Faces Strong Opposition from Students
छात्र संघ चुनाव खत्म करने को ले तेज हुआ विरोध, अभाविप ने फूंका पुतला

छात्र संघ चुनाव खत्म करने को ले तेज हुआ विरोध, अभाविप ने फूंका पुतला

संक्षेप:

झारखंड विधानसभा में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक का विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सीएम का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि यह विधेयक असंवैधानिक है...

Aug 29, 2025 06:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड विधानसभा में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सीएम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि इस विधेयक के तहत विश्वविद्यालयों में अहम पदों पर नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से छीनकर राज्य सरकार को दे दिया गया है। राज्य विश्वविद्यालय विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। इस विधेयक में छात्र संघ चुनाव की जगह चयन की व्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा यह विधेयक संविधान की संघीय संरचना का उल्लंघन करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार इस विधेयक को तत्काल वापस नहीं लेती तो छात्र-युवा सड़क से सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि सरकार से अपील की है कि वे इस विधेयक पर पुनः विचार करें और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखें। मौके पर आकाश कुमार सिंह, महानगर मंत्री अभय, योगेंद्र त्रिवेदी, विशाल ब्राह्मण, विक्की ठाकुर, नमन, ऋषि, प्रियांशु, हर्ष वर्णवाल, मुरारी यादव मौजूद थे।