सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में सुजल को मिला 25 हजार का पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड अंडर-17 का प्रतिनिधित्व करने वाले पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय के छात्र सुजल को 25,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में गोवा से 2-1 से हार गई थी। पुरस्कार चेक डीईओ अभिषेक झा ने सौंपा।

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में सुजल को मिला 25 हजार का पुरस्कार

धनबाद। सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड अंडर-17 का प्रतिनिधित्व करने वाले पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय के छात्र सुजल को आयोजन समिति ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया है। क्वार्टर फाइनल में गोवा से 2-1 से पराजित होकर झारखंड की टीम बाहर हो गई थी। मंगलवार को डीईओ अभिषेक झा ने सुजल को चेक सौंपा। मौके पर एसडीओ एजुकेशन कुमारी स्वाती, विद्यालय प्रभारी जय होरो, मलय मंडल, अरुण कुमार रंजन एवं झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद तुरी, विनोद दास, शीतोली मरांडी मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।