Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Three-Day Mangasira Navami Festival Celebrated at Shri Rani Sati Temple
महिमा निराली है कल्याणकारी है दादी का मंगल पाठ है...

महिमा निराली है कल्याणकारी है दादी का मंगल पाठ है...

संक्षेप:

झरिया में लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन सुहागिन महिलाओं ने दादी जी का मंगल पाठ किया। पूजा-पाठ के बाद भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें 201 महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल हुईं। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Nov 13, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि । झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने दादी जी का मंगल पाठ किया। इसके पूर्व पंडित मुन्ना शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराई। इसके बाद विभिन्न तरह के फूलों से दादी जी का आलौकिक शृंगार किया गया। अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद गणेश स्तुति के साथ दादी जी का मंगल पाठ शुरू हुआ। पाठ वाचिका सरिता जालुका, सरोज शर्मा ने मंगल पाठ-पाठ 'ये तो जीने का सहारा है...', 'महिमा निराली है कल्याणकारी है दादी का मंगल पाठ है...', 'आज म्हारी नारायणी को ब्याह रचो है हिलमिल मंगल गावों ये सहेल्यो...' आदि जैसे भजनों के माध्यम से दादी जी के जन्म से विवाह और सती होने तक की प्रसंगों को बखूबी प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाठ पर 201 महिलाएं राजस्थानी परिधान में बैठी थी। पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद स्थानीय भजन मंडली के ओर से भजन कीर्तन की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। झुंझुनूं की सेठानी निहाल करसी मांग ले दादी से मालामाल करसी... आदि भजनों पर देर रात तक दादी जी के भक्त झूमते रहे। मौके पर मंदिर कमेटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदी लाल तुलस्यान, नथमल अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, संदीप सांवरिया, अनिल चौधरी, निशांत गोयनका, रामचंद्र अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला आदि सदस्य सक्रिय थे।