Jharkhand Teachers Union Discusses Key Issues with DSE Ayush Kumar डीएसई से मिलकर संघ ने शिक्षक की समस्याओं को रखा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Teachers Union Discusses Key Issues with DSE Ayush Kumar

डीएसई से मिलकर संघ ने शिक्षक की समस्याओं को रखा

धनबाद में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी ने डीएसई आयुष कुमार से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेड तीन की प्रोन्नति, एकल शिक्षक विद्यालय में पदस्थापन और स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 20 April 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
डीएसई से मिलकर संघ ने शिक्षक की समस्याओं को रखा

धनबाद, मुख्य संवाददाता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कमेटी ने डीएसई आयुष कुमार से मिलकर शिक्षक समस्याओं को रखा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के समाधान की मांग की। इनमें ग्रेड तीन की लंबित प्रोन्नति, एकल शिक्षक विद्यालय में पदस्थापन, स्वास्थ्य बीमा को हरी झंडी, वर्ष 2014-15 में नियुक्त शिक्षकों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि समेत अन्य शामिल है।

डीएसई ने आश्वासन दिया कि जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, संयुक्त सचिव दिनेश राम, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव, राजेश कुमार पाल, नरेंद्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिन्हा, प्रवीण लाला, धर्म देव साव शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।