
वंशिका सुमन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक
महुदा की मुखिया मीरा कुमारी की बेटी वंशिका सुमन ने अंबाला में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्केपिंग प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में 125 से अधिक विद्यालयों के...
महुदा, प्रतिनिधि। तेलमच्चो पंचायत की मुखिया मीरा कुमारी की पुत्री वंशिका सुमन ने हरियाणा के अंबाला जिले में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्केपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। 4 से 7 सितंबर तक सिग्नस वर्ल्ड हाई स्कूल, अंबाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में वंशिका ने दो रजत पदक जीतकर न केवल महुदा क्षेत्र बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। वंशिका दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास की छात्रा है। मुखिया मीरा कुमारी के पति शिबू महतो ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 125 से अधिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। डीपीएस चास की चार छात्राओं ने कुल सात रजत पदक जीते, जिनमें वंशिका सुमन (2), आशी सिंह (2), कुमारी आकृति (2) और जोया सिद्दीकी (1) शामिल है।

इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक राहुल प्रताप एवं शिप्रा द्विवेदी को दिया गया। मुखिया मीरा कुमारी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत कर राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




